Move to Jagran APP

प्रदेश की सबसे खूबसूरत होगी 'अलवारा' बर्ड सेंचुरी

जागरण संवाददाता,कौशांबी : दोआबा के मानचित्र पर स्थित अलवारा झील प्रदेश की सबसे बड़ी बर्ड सेंचुरी बने

By Edited By: Published: Thu, 23 Oct 2014 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 23 Oct 2014 06:30 PM (IST)
प्रदेश की सबसे खूबसूरत होगी 'अलवारा' बर्ड सेंचुरी

जागरण संवाददाता,कौशांबी : दोआबा के मानचित्र पर स्थित अलवारा झील प्रदेश की सबसे बड़ी बर्ड सेंचुरी बनेगी। प्रदेश सरकार ने इसकी राह के सारे कांटे साफ करते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। अलवारा झील को खूबसूरत व आकर्षक पक्षी बिहार बनाने के लिए केंद्र से 78 करोड़ रुपये की मांग की गई। पर्यटकों के लिहाज से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। केंद्र सरकार से रकम मिलते ही सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

सदर तहसील क्षेत्र की अलवारा झील करीब 22 सौ बीघा क्षेत्रफल में फैली हुई है। इस झील में तमाम जीव जंतु रहते हैं। जलीय जंतु भी यहां बड़ी संख्या में हैं। ठंड के मौसम में अलवारा झील साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हो जाता है। इन विदेशी पक्षियों के आने से इस झील की रौनक बढ़ जाती है। प्राकृतिक खूबसूरती भी इस झील की शोभा बढ़ाती है। कमल का फूल इस अलवारा झील को अपनी आगोश में हमेशा रखता है। पूर्व जिलाधिकारी सीएल सोनकर ने देश के मानचित्र में इस झील को देखा तो इसको बर्ड सेंचुरी बनाने की पहल उन्होंने शुरू कर दी। प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा तो इसका सर्वे कराया गया। केंद्र की भी टीम सर्वे के लिए आई, लेकिन अचानक मामला खटाई में चला गया। इसके बाद यहां जिलाधिकारी पद पर आए लोकेश एम व अन्य अफसरों ने इसे पक्षी बिहार बनाने की मुहिम छेड़ी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद के जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने एड़ीचोटी का जोर लगाया। प्रदेश सरकार ने तत्कालीन डीएम सत्येंद्र के इस प्रस्ताव पर नए सिरे से सर्वे कराया। इसके बाद इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा गया। यूपी सरकार ने प्रस्ताव भेजने के साथ ही पक्षी बिहार बनाने के लिए केंद्र सरकार से 78 करोड़ रुपये की मांग की है। केंद्र सरकार ने यदि प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी तो अलवारा झील को पक्षी बिहार बनाने का कार्य तेज हो जाएगा। पर्यटकों को रिझाने के लिहाज से बर्ड सेंचुरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.