आसान नहीं झारखंडी देवी मंदिर तक पहुंचना
पश्चिमशरीरा, कौशांबी : पश्चिमशरीरा में स्थित झारखंडी देवी स्थल तक जाने वाला रास्ता वर्षो से खराब है।
पश्चिमशरीरा, कौशांबी : पश्चिमशरीरा में स्थित झारखंडी देवी स्थल तक जाने वाला रास्ता वर्षो से खराब है। मांग के बाद भी अभी तक मार्ग दुरुस्त कराने को लेकर कोई योजना नहीं बनाई गई। जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष है।
टेवां-पश्चिमशरीरा मार्ग में पूरबशरीरा के पास झारखंडी देवी मंदिर है। जहां तक जाने वाला रास्ता उबड़ खाबड़ है। इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क निर्माण कराने को लेकर जिला प्रशासन से मांग की। इसके बाद भी अभी तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। पश्चिमशरीरा निवासी अवनीश कुमार ने कहाकि देवी स्थल आसपास के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां क्षेत्रीय लोगों के अलावा अन्य स्थानों से लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। मार्ग खराब होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार तो दो पहिया वाहन से देव स्थल तक जाने वाले गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने सरसवां खंड विकास अधिकारी से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।