घटिया सामग्री से दीवार निर्माण पर लगाई रोक
पश्चिमशरीरा, कौशांबी : सरसवां विकास खंड के ग्राम पूरबशरीरा में जल निगम पानी की टंकी में घटिया सामग्
पश्चिमशरीरा, कौशांबी : सरसवां विकास खंड के ग्राम पूरबशरीरा में जल निगम पानी की टंकी में घटिया सामग्री का आरोप लगा ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। लोगों ने जिला प्रशासन से निर्माण की जांच कराकर ठेकेदार पर कार्रवाई व गुणवत्तायुक्त सामग्री से निर्माण कराने की मांग की है।
सरसवां विकास खंड के ग्राम पूरबशरीरा में जल निगम पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है। टंकी के चारों ओर दीवार का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए ग्राम पंचायत ने लगभग दस बिस्वा भूमि जल निगम को दी है। जहां दीवार निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री से निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण बंद करा दिया। ग्रामीण अतुल मिश्रा ने कहाकि ग्राम पंचायत ने दीवार निर्माण के लिए दस बिस्वा भूमि दी थी। निगम का ठेकेदार मात्र छह बिस्वा में निर्माण करा रहा था। लाला पांडेय ने कहा कि दीवार निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा था। गांव के लोगों ने ठेकेदार से गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाने को कहा तो वह लोगों पर रोब गांठने लगा। जिसके बाद लोगों ने विरोध करते हुए निर्माण बंद करा दिया। ग्रामीण संजय सिंह, दरोगा सिंह, योगेंद्र पांडेय, सुमन सरोज, अवनीश द्विवेदी, अशोक पांडेय व अशोक सिंह आदि ने कहा कि पानी टंकी गांव के विकास के लिए है। दीवार इसकी सुरक्षा के लिए बन रही है। गांव के लोग किसी कीमत में घटिया सामग्री से निर्माण नहीं होने देंगे। उन्होंने ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए निर्माण की जांच कराने की मांग की है।