छूआछूत का खात्मे के लिए चलाया था आंदोलन
कौशांबी : वंदे मातरम् समाज सेवी समिति की ओर से टेवां में बुधवार को देशभक्त असफाक उल्ला खान की जयंती
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 10:14 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 10:14 PM (IST)
कौशांबी : वंदे मातरम् समाज सेवी समिति की ओर से टेवां में बुधवार को देशभक्त असफाक उल्ला खान की जयंती मनाई गई। इसमें संस्थान के पदाधिकारियों ने असमत उल्ला खान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल मौर्या ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में उनके द्वारा जो बलिदान किया गया है। उसे हर व्यक्ति को याद रखने की जरूरत है। कहा कि असमत अल्ला खान छूआछूत का खात्मा व देश को आजादी दिलाने के लिए के लिए विशेष आंदोलन छेड़ा गया था। देश को आजादी दिलाने के लिए फांसी पर झूल गए थे। विनय सरोज, राजू सोनकर, सूरज मौर्या, महेश प्रसाद, शिवलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें