Move to Jagran APP

दीपावली पर्व : बाजारों में दिखी रौनक जमकर हुई खरीदारी

कौशांबी : दीपावली पर्व को हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इसकी सभी तैयारियां लगभग हो चुकी हैं

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 10:14 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 10:14 PM (IST)
दीपावली पर्व : बाजारों में दिखी रौनक जमकर हुई खरीदारी

कौशांबी : दीपावली पर्व को हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इसकी सभी तैयारियां लगभग हो चुकी हैं। खरीदारी के लिए दुकानदारों ने वस्त्र आभूषण, मेवा, मिष्ठान व देव मूर्तियों की दुकान सजाकर रखी है। धनतेरस के बाद भी बुधवार को जमकर खरीदारी हुई। दिन भर बाजार में चहल-पहल बनी रही।

loksabha election banner

दीपावली पर्व हिन्दुओं के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि भगवान राम अधर्म पर विजय पाकर इसी दिन अयोध्या वापस आए थे। इसीलिए यह पर्व को हिन्दू धर्म के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। इस पर्व की शुरूआत धनतेरस से हो जाती है। मंगलवार को धनतेरस मनाया गया। इस दिन लोगों ने बर्तन की खरीदारी की। धनतेरस के दूसरे दिन भी मंझनपुर, सिराथू, भरवारी, मूरतगंज, सरायअकिल, करारी, दारानगर आदि बाजारों में खासी रौनक दिखी। लोगों ने लाखों की खरीदारी की।

-------

धन की प्राप्ति के लिए होगा पूजन

कौशांबी : दीपावली के दिन मां लक्ष्मी-गणेश के पूजन का प्राविधान है। धन की प्राप्ति के लिए भक्तगण अपने तरीके से मां लक्ष्मी व गणेश का विधि विधान से पूजन करेंगे। पंडित रामअभिलाष का कहना है कि दीपावली को रात्रि 12 बजे मां लक्ष्मी व गणेश का पूजन करने से विशेष फल मिलता है। जो भक्तगण रात्रि 12 बजे विधि विधान से पूजन करते हैं। उन पर पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.