पर्यावरण की स्वच्छता को लें संकल्प
By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 08:23 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 08:23 PM (IST)
कौशांबी : विश्व ओजोन दिवस पर हलधर एकेडमी विद्यालय अझुवा में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए गए और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का बच्चों का संकल्प दिलाया गया।
कालेज में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अनुज सिंह ने कहा कि धरती का आभूषण वृक्ष हैं। कुछ इंसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हरे पेड़ों को काटते हैं। यदि हरे वृक्षों की कटान को न रोका गया तो आने वाले समय में पर्यावरण दूषित हो जाएगा। फिर लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने कहा कि वाहनों व ईट भट्ठों से निकलने वाले धुआं से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में पांच पौधे लगाने होंगे। इस मौके पर महेंद्र सिंह, विवेक पाठक, गरिमा, अंजना आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें