छत से गिरकर वृद्धा की मौत
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 08:53 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 08:53 PM (IST)
कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया रोड में छत से गिरकर वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
सिंघिया रोड निवासी मुन्नीलाल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी शांति देवी शनिवार की रात छत पर सो रही थी। रात करीब दस बजे वह लघुशंका के लिए उठी। नींद के झोंक में अचानक उसका पैर फिसला और वह बगैर बारजा की छत से नीचे आ गिरी। नीचे सो रहे परिवार के अन्य लोगों ने कराहने की आवाज सुनीं तो उनकी नींद खुल गई। लहूलुहान हालत में शांति को देख परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें