अनियंत्रित बाइक पलटी, दो युवक घायल
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 07:09 PM (IST)
कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित मेला बाग के समीप गिरी पेड़ की डाल से टकराते हुए बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उरई जालौन निवासी मोबीन व शहनवाज इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार को वह मोटरसाइकिल से मूरतगंज किसी काम से आए थे। रात करीब नौ बजे दोनों इलाहाबाद वापस लौट रहे थे। मूरतगंज स्थित मेलाबाग के समीप सड़क किनारे पड़ी पेड़ की डाल से बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। आसपास रहे लोगों ने लहूलुहान हालत में उन्हें वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर युवकों के परिजन भी अस्पताल आ गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें