भक्ति से चरित्रवान समाज का होगा निर्माण
कौशांबी : मंझनपुर ब्लाक में मां भगवती की महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती का जाप किया।
भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से आयोजित इस आयोजन में संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानस्वरूप मिश्र ने कहा कि मां की भक्ति से ही चरित्रवान समाज का निर्माण संभव है। विश्व कल्याण के लिए नशा व मांसाहारी मुक्त होना अति आवश्यक है। लोग अपने घरों में जगत जननी जगदम्बा का मंदिर बनाकर उसमें ध्वज फहराएं। इससे मन के अंदर के सारे पाप नष्ट होगा और व्यक्ति समाज सेवा के लिए खुद को परिवर्तित कर सकेगा। संतोष सिंह ने कहा कि समाज को साधना क्रम से जोड़ते हुए विश्व कल्याण के लिए लोगों को भाईचारा का संदेश देना चाहिए। आरती के बाद मां भगवती का जाप किया। उमेश पांडेय, ऊषा अग्रहरि, शत्रुघ्न शुक्ला, वीरेंद्र सिंह पटेल, शिवरतन गुप्ता, अमरनाथ अग्रहरि, पूनम, मुन्नी मिश्रा आदि मौजूद रहे।