मामुली बात पर लाठी से पीटा, दो गंभीर
By Edited By: Published: Tue, 15 Apr 2014 08:18 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 08:18 PM (IST)
कौशांबी : महेवाघाट थाना क्षेत्र के भवनसुरी गांव में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने दो युवकों की डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
भवनसुरी गांव निवासी वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी पुत्र रामनिहोरे का मंगलवार को गांव के ही कुछ व्यक्तियों से विवाद हो गया। लोगों ने वशिष्ठ नारायण व उसके भतीजे रामसागर की लाठी से जमकर पिटाई की। इसमें दोनों को गंभीर चोट आई। मामले की तहरीर वशिष्ठ नारायण ने महेवाघाट पुलिस को दी है। परिजनों ने घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें