सुखसौरा अग्निकांड : दो और महिलाओं ने दम तोड़ा
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सुखसौरा गांव में 22 फरवरी की शाम शादी वाले घर में खाना बनाते समय सिल
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सुखसौरा गांव में 22 फरवरी की शाम शादी वाले घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में गैस लीकेज से लगी आग की चपेट में आकर झुलसीं महिलाओं में दो और ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। झुलसे लोगों में अबतक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं 14 लोगों का उपचार अस्पताल में हो रहा है।
बताते चलें कि भोगनीपुर के सुखसौरा गांव में शिव कुमार के पुत्र गंभीर ¨सह की बरात जाने से एक दिन पहले 22 फरवरी की शाम करीब पांच बजे रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर गायत्री, चंद्रवती, रामबेटी, शिवप्यारी, शिववती, लीलावती, केशकली, आशा देवी, राजन देवी, सुशीला, आशा देवी, रिश्तेदार अकोढ़ी की चंद्रकली, रनियां की सावित्री व नेपलापुर मंगलपुर की रानी देवी समेत 18 लोग गंभीर रूप से से झुलस गए थे। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। गंभीर हालत में नौ महिलाओं को कानपुर रेफर किया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान शिवकुमारी (50) पत्नी शिवकुमार व राजन देवी (40) पत्नी नन्हे की मौत हो गई । अबतक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती 14 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के चलते शादी टाल दी गई थी।