मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल
कानपुर देहात : जनपद में मंगलवार को अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। मूसानगर के नगीनाग
कानपुर देहात : जनपद में मंगलवार को अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। मूसानगर के नगीनागांव के पास ट्रक पलटने से विषवरा कोसीकला मथुरा निवासी चालक असलम व गुरुमसर अलवर हरियाणा निवासी क्लीनर अजरुद्दीन घायल हो गया। दोनों को सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया है।
रसूलाबाद में कानपुर रोड पर बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गये। हादसे में घायल महेंद्र (18) व कुलदीप निवासी कठिका बुझवा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। अकबरपुर में बाइक से गिरकर पितंबरपुर निवासी राधिका देवी व उनकी पुत्री रामदेवी घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैथा स्टेशन मार्ग पर बढ़इनपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार नरायनपुर अकबरपुर निवासी अजय व निखिल घायल हो गए। मैथा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।