Move to Jagran APP

समृद्धशाली होगा किसान, तो देश करेगा प्रगति : डीएम

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : किसान हमारे देश का भविष्य है, जब तक इनके जीवन स्तर में सुधार नहीं हो

By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 10:25 PM (IST)
समृद्धशाली होगा किसान, तो देश करेगा प्रगति : डीएम

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : किसान हमारे देश का भविष्य है, जब तक इनके जीवन स्तर में सुधार नहीं होगा। किसान समृद्धशाली नहीं बनेगा, तबतक देश का विकास व प्रगति की अपेक्षा बेमानी है। इसलिए गोष्ठियों व मेलों के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक जानकारी दें ताकि किसान अधिक उत्पादन करके खुशहाल और समृद्धशाली बन सकें। यह बात मंगलवार को माती कलेक्ट्रेट मैदान पर आयोजित किसान मेले में मुख्य अतिथि डीएम कुमार रविकांत ¨सह ने कही।

loksabha election banner

डीएम ने गोष्ठी का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से कहा कि जिले में खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। किसान कृषि विधिकरण व जैविक खेती का प्रयोग कर उत्पादकता में वृद्धि लाएं। कृषि अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं। रबी 2016-17 के लिए फसल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित हो गया है। किसान लक्ष्य की पूर्ति में भागीदारी निभाएं। इसमें कृषि अधिकारी व वैज्ञानिक निरंतर किसानों का सहयोग देंगे। एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि समय बदल रहा है, सरकार के साथ समाज के लोग भी किसानों के हितों के लिए आगे आ रहे हैं। किसानों को नवीन तकनीकी अपना कर खेती करनी चाहिए। सीडीओ केके गुप्ता ने कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है। किसान पशु पालन में मुर्गी, बकरी आदि का व्यवसाय भी कर सकते हैं। डीडी कृषि आरके तिवारी ने कहा कि किसान पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। किसान मेले में कई कृषि वैज्ञानिकों ने ऊसर व बंजर भूमि पर लेमन ग्रास की खेती करने की सलाह दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खाद का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मेले में किसानों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके साथ ही विभागों ने स्टाल लगाकर जानकारी दी। एमएलसी दिलीप ¨सह, कृषि अधिकारी राम सजीवन, उप निदेशक उद्यान घनश्याम यादव ने भी किसानों को संबोधित किया। मेले में दस किसानों को राई की मिनी किट वितरित की गई। ओडीएफ कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधानों व वीडीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सपा महासचिव अनूप ¨सह, अभय यादव, राहुल, आनंद ¨सह, मुलायम ¨सह आदि रहे। लखनऊ से आए शिल्पी कठपुतली कला केन्द्र के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर किसानों का मनोरंजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.