Move to Jagran APP

वार्ता विफल, फिलहाल हड़ताल पर लेखपाल

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : मांगों को लेकर संघर्षरत लेखपाल मंगलवार को विधानसभा घेराव करने लखनऊ प

By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:05 PM (IST)
वार्ता विफल, फिलहाल 
हड़ताल पर लेखपाल

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : मांगों को लेकर संघर्षरत लेखपाल मंगलवार को विधानसभा घेराव करने लखनऊ पहुंचे थे। सरकार से वार्ता विफल होने के बाद संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया है। लेखपालों की हड़ताल से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तहसील के चक्कर काट कर काम न होने से ग्रामीण बैरंग लौटने को मजबूर हैं।

prime article banner

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विकास सचान ने बताया कि सरकार ने मांगें मानने में टाल मटोल कर रही है। विधानसभा घेराव के लिए जनपद से गए लेखपालों में डेरापुर तहसील अध्यक्ष सूर्यपाल ¨सह, अकबरपुर के सुधीर दुबे, सिकंदरा तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह पुलिस की लाठी चार्ज में घायल हो गए हैं। महामंत्री बृजेश दीक्षित ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि आश्वासन पर हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। वेतन विसंगति, उच्चीकरण, नियमावली संसोधन आदि छह सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। उधर, लेखपालों की हड़ताल से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। किसी को आय प्रमाण पत्र की जरूरत है तो कोई वरासत दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। वहीं गांवों में अवैध कब्जों की शिकायतों के निस्तारण में समस्या आ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.