अदालत के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा
रसूलाबाद, संवाद सहयोगी : रामपुर नरुआ गांव में महिला ने भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगा अदालत के आदेश प
रसूलाबाद, संवाद सहयोगी : रामपुर नरुआ गांव में महिला ने भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगा अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई की रात घर पर दो नाबालिग पुत्रियों के साथ सो रही थी। रात में दीवार फांद कर भतीजा अपने साथी जीतू के साथ घर में घुस आया। पुत्रियों ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भतीजे ने उससे दुष्कर्म किया और भाग गया। एसओ प्रभात कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
------------
मुकदमा दर्ज
रसूलाबाद : कट्टा ककवन गांव की महिला ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कट्टा ककवन निवासी बाबूलाल की पुत्री रचना ने बताया कि रसूलाबाद के जितईपुरवा में ससुराल है। शादी के बाद से पति ¨पटू उर्फ गजराज, ससुर रामलाल, सास राम देवी, जेठ कल्लू, सुभाष दहेज में बाइक व एक भैंस की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। एसओ प्रभात कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।