तालाब बचाने को आगे आई महिलाएं
मूसानगर, संवाद सूत्र : जल संचयन व तालाबों को बचाने की कमान अब महिलाओं ने संभाली है। गुरुवार को मूसान
मूसानगर, संवाद सूत्र : जल संचयन व तालाबों को बचाने की कमान अब महिलाओं ने संभाली है। गुरुवार को मूसानगर में महिलाओं ने रैली निकाल कर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया।
दैनिक जागरण के अभियान से प्रभावित महिलाओं ने जागरूकता की कमान संभाल ली है। गुरुवार को पर्दानशी महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाल कर पानी की बर्बादी रोकने तथा वर्षा जल संचयन के प्रमुख स्त्रोत तालाबों को कब्जा मुक्त करने का संदेश दिया। लोगों को अत्याधिक दोहन से भूगर्भ जल स्तर में हो रही गिरावट के खतरे से आगाह किया। पानी का करो संरक्षण, नहीं तो खतरे में होगा जीवन, तालाब बचाओ-भूगर्भ जल बढ़ाओ, तालाब सूखा तो पानी का संकट टूटा, जल ही जीवन है, इसे बर्बाद न करें आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव में घूमी। गोष्ठी में वक्ताओं में भूगर्भ जलस्तर में गिरावट से पेयजल संकट के प्रति लोगों को सावधान करते हुए जल संरक्षण का आह्वान किया। शालिहा खातून, फकीरन बेगम, वहीदन, गुडिया बानों, शहनाज, साहिबा, हुमा, चांदनी, फैयाजी बेगम, पूजा, नेताइन, राज कुमारी, नीलू मौजूद रहीं।