साइकिल पर निकले सपाई, उपलब्धियां गिनाई
बिल्हौर : प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल पर निकले सपाइय
बिल्हौर : प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल पर निकले सपाइयों ने गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साइकिल यात्रा का नेतृत्व महिला कल्याण एवं संस्कृति मंत्री अरुणा कोरी व लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने किया। कस्बे के बीबीपुर से साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई। साइकिल यात्रा के बाद ब्लाक परिसर में पहुंचे सपा नेताओं ने सभा की। यहां पर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मंत्री अरुणा कोरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कराये गये विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांवों में जाने को कहा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कटियार, सयुस प्रदेश सचिव सुधांशु मिश्रा,जिला सचिव विजय अवस्थी, सयुस जिला उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव,राहुल यादव,विनय यादव,अविनाश मिश्रा, हाफिज एजाज शाह, राधेश्याम तिवारी, लल्लन कटियार, रामकुमार कटियार मौजूद रहे।