महिला की हत्या कर शव फेंकने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
भोगनीपुर, संवाद सहयोगी : देवराहट थाना क्षेत्र के नगवां गांव के पास यमुना नदी किनारे मिले अज्ञात युवत
भोगनीपुर, संवाद सहयोगी : देवराहट थाना क्षेत्र के नगवां गांव के पास यमुना नदी किनारे मिले अज्ञात युवती की दस दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम में गला घोंट कर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
24 अगस्त को नगवां गांव के पास यमुना नदी किनारे युवती का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला था। घटनास्थल पर घिसटन के निशान के साथ मृतका के दोनों पैर बंधे व दुपट्टे से गला कसा था। देवराहट थाना पुलिस की छानबीन के दौरान ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना जताई थी। पोस्टमार्टम में उसकी गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। एसआई रामजी तिवारी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।