पौधरोपण के साथ संरक्षण जरूरी
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : पर्यावरण संतुलन बना रहे, इसके लिए पौधरोपण संग संरक्षण बहुत जरूरी है।
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : पर्यावरण संतुलन बना रहे, इसके लिए पौधरोपण संग संरक्षण बहुत जरूरी है। यह बात गुरुवार को विकास भवन परिसर में पौधरोपण करते हुए सीडीओ आरके श्रीवास्तव ने कही।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए शुद्ध हवा की आवश्यकता है लेकिन आधुनिकीकरण में लोग वन क्षेत्र को नष्ट कर रहे हैं। प्रशासन की प्रयासों के बाद भी लोग अवैध कटान कर रहे है। इससे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा तो दूर आक्सीजन मिलना मुश्किल हो जाएगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए जनजागरूकता की आवश्यकता है। डीडीओ आरआर मिश्रा ने कहा कि पौधे हमे जीवन के साथ फल भी प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी का हिस्सा है। पीडी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए जरूरी है। परिसर में आम, जामुन आदि के पौधे रोपे गए। साथ ही विकास भवन परिसर में लगे वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। वनाधिकारी राजीव मिश्रा, डीडी कृषि आरके तिवारी, डीपीआरओ ओपी राजपूत, सीवीओ डॉ.विजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजीव मिश्रा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय सागर, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी राम सजीवन आदि रहे।