गोली मारकर की गई थी किशोरी की हत्या
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : संट्टी थाना क्षेत्र के रुरगांव में शनिवार रात किशोरी की हत्या सिर कु
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : संट्टी थाना क्षेत्र के रुरगांव में शनिवार रात किशोरी की हत्या सिर कुचलने के साथ गोली भी मारी गई थी। पोस्टमार्टम में इसका खुलासा होने के बाद दुष्कर्म की आशंका पर डॉक्टरों ने परीक्षण के लिए स्लाइड तैयार की है। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रुरगांव निवासी रचना दोहरे (13) शनिवार शाम मां कौशल्या के साथ ईंट भट्ठे पर श्रमिकों की खाली कोठरी में रखा पुआल लेने गई थी, जहां से रचना गायब हो गई थी। बेटी के घर चले आने की संभावना के चल कौशल्या पुआल लेकर घर लौट आई। बेटी के घर न आने की जानकारी पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात रचना का क्षतविक्षत शव भट्ठे की खाली कोठरी में पड़ा मिला था। सिर कुचला होने व शरीर पर चोटों के निशान होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका बनी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान जबड़े में गोली लगने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की संभावना के चलते स्लाइड सुरक्षित कर पुलिस को परीक्षण के लिए सौंपी है। एएसपी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मृतका के भाई सर्वेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में छानबीन व आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।