मूसानगर मनकी घाट पुल से डाइवर्ट किया यातायात
घाटमपुर, संवाद सहयोगी : कानपुर-सागर राजमार्ग पर हमीरपुर सीमा स्थित यमुना नदी का पुल बुधवार देर रात क
घाटमपुर, संवाद सहयोगी : कानपुर-सागर राजमार्ग पर हमीरपुर सीमा स्थित यमुना नदी का पुल बुधवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते पुल से आवागमन बंद होने से वाहनों को नगर के मुख्य चौराहा से मूसानगर मनकी घाट पुल की ओर डाइवर्ट किया गया।
बुधवार की रात करीब साढ़े 8 बजे यमुना नदी पुल के मध्य एक कोठी धंस गई। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद हमीरपुर जिला प्रशासन ने तत्काल कानपुर जिला प्रशासन से संपर्क कर राजमार्ग का यातायात रोकने को कहा। कंट्रोल से संदेश प्रसारित होने के बाद देर रात यातायात पुलिस ने स्थानीय चौराहा पर कोन लगा कर हमीरपुर की ओर जाने वाले यातायात को डाइवर्ट किया गया। यातायात निरीक्षक एचएस यादव ने बताया कि कंट्रोल से संदेश मिलने के बाद यातायात को वाया मूसानगर मनकी घाट पुल की ओर डाइवर्ट किया जा रहा है। सजेती थानाध्यक्ष वीके मिश्र ने बताया कि पुल की 11 कोठियां हमीरपुर व 9 कोठियां सजेती थाना क्षेत्र में आती हैं। मध्य में पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई है।