छठ मइया सुन लीं अरजिया हमार..
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : घर में सुख, समृद्धि और पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए किए बुधवार
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : घर में सुख, समृद्धि और पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए किए बुधवार को छठ पूजन का पहला अर्घ्य अस्तगामी सूर्य को दिया गया। गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होगा। जिले में पूर्वाचल के लोग हर्ष और उल्लास के साथ त्योहार मना रहे हैं।
अकबरपुर रजबहे पर बुधवार शाम से ही लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी और छठ मइया के गीतों की गूंज ने माहौल को पूर्वाचल जैसा बना दिया। हे छठी मइया सुन ली अरजिया हमार सिर पर धरे बगेंहिंया चले पोखरा की ओर आदि गीत सुनाई देते रहे। जैसे ही भगवान सूर्य ने अस्ताचल की ओर रुख किया। वैसे ही पटाखों की आवाज के बीच फलों व नैवेद्य के साथ व्रत रखने वाली महिलाओं ने पहला अर्घ्य दिया। पूजन से पहले नए वस्त्र धारण कर श्रृंगार के साथ महिलाएं पहुंची। पूजन सामग्री व भोग की डलिया परिजन लेकर आए। पानी में उतर कर महिलाओं ने दूध गंगाजल से सूर्य देव की अर्चना की। चौकी बना कर घी के दीप जलाए। फलों, गन्ना, मूली, संतरा, कद्दू, केला, सिंघाड़े का भोग लगाया।