ससुराल में युवक ने फांसी लगा जान दी
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात) संवाद सूत्र : गजनेर थाना क्षेत्र के गंगरौली गांव स्थित मायके में मौजूद पत्नी द्वारा ससुराल जाने से मना करने युवक ने पेड़ पर फांसी लगा जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गजनेर थाना क्षेत्र में गंगरौली गांव निवासी राजेश की पुत्री कोमल का विवाह नगमा बली का पुरवा बिधनू निवासी सोनू (27) से हुआ था। इन दिनों पत्नी कोमल मायके गंगरौली में थी और उसे लिवाने सोनू आया था। उसने पत्नी कोमल से साथ चलने को कहा लेकिन वह रक्षाबंधन के बाद जाने की जिद पर अड़ी रही। इससे नाराज सोनू गुरुवार शाम घर से बाहर चला गया और गांव के बाहर नीम के पेड़ मे औंगेछे के सहारे फांसी लगा जान दे दी। ग्रामीणों ने उसक शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। इस बीच ससुरालीजन भी आ गये, शव की शिनाख्त कर घर सूचना भेजी। चौकी इंचार्ज पामा अशोक यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।