पति झगड़कर महिला ने फांसी लगा जान दी
बिल्हौर, संवाद सहयोगी : कोतवाली क्षेत्र के शेषपुर धर्मशाला गांव में मंगलवार की शाम पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शेषपुर धर्मशाला गांव निवासी कन्हैयालाल ने पुत्र रामबिहारी का विवाह मैनपुरी जनपद के बेबर थाना क्षेत्र के गांव कुसमरा निवासी सुनीता (23) से किया था। विवाह के बाद से वह पति के साथ ससुराल में रह रही थी। बताया गया कि मंगलवार को कन्हैयालाल ट्रक लेकर बाहर गया था और शाम को रामबिहारी कानपुर जाने लगा। इसपर सुनीता का रामबिहारी से विवाद होने लगा। विवाद के बाद रामबिहारी कानपुर चला गया और घर पर अकेली सुनीता ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। देर रात लगभग नौ बजे घर लौटा तो सुनीता का शव फासी के फं दे पर लटका मिला।कन्हैयालाल ने सुनीता के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी। सुबह सुनीता के परिजनों के आने पर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गई। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पन्नालाल पटेल ने बताया कि सुनीता के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।