संवेदनहीनता : महिला का शव रौंदते रहे वाहन
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 10:50 PM (IST)
घाटमपुर, संवाद सहयोगी: कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद रोड पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत के बाद सड़क से लोग गुजरते रहे लेकिन किसी की संवेदनाएं नहीं जाग सकीं। लोगों की संवेदनहीनता के चलते पूरी रात शव को वाहन रौंदते रहे। सुबह जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को बोरी में भरकर पोस्टमार्टम को रवाना किया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने की जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ों से महिला होने की पुष्टि हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने महिला के विक्षिप्त होने और कई दिन से आसपास देखे जाने की जानकारी दी है। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं, कटे अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें