'कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेंगे निकाय चुनाव'
जागरण संवाददाता, कानपुर : बसपा के संस्थापक काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाजलि सभा आया
जागरण संवाददाता, कानपुर : बसपा के संस्थापक काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मैनावती मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई सभा में निकाय चुनाव में पूरे दम से उतरने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया।
पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने कहा कि कांशीराम ने समाज के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके मिशन को पूरा करने के लिए सबको एकजुट होकर काम करना है। बसपा नेताओं के दम पर चलने वाली पार्टी नहीं है बल्कि ये पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही हमें 19 सीटें मिलीं पर वोट प्रतिशत 22 से ज्यादा रहा जबकि 2012 में भाजपा को सिर्फ 14 प्रतिशत वोट मिला था। हम कार्यकर्ताओं के दम पर निकाय चुनाव जीतेंगे। पूर्व मंत्री अनंत मिश्र अंटू ने कहा कि कांशीराम के मिशन को पूरा करने के लिए सभी को पूरी तन्यमता से लगना चाहिए। इस अवसर पर जोनल कोआर्डिनेटर सतीश जाटव, डॉ. विनोद भारती, कमलेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम, महानगर उपाध्यक्ष अनुभव चक, आरपी शुक्ल, नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामजी शुक्ल, सरोज कुरील, संजय गौतम, राहुल गौतम, जितेंद्र संखवार,मनोज दिवाकर, संघप्रिय गौतम, शिवप्रशाद यादव,आरपीकुशवाहा,एसपी टेकला,निर्मल तिवारी, दीपू निषाद आदि रहे।