Move to Jagran APP

Govind Nagar By Poll : गोविंद नगर में 33.13 प्रतिशत वोटिंग, कांग्रेस और भाजपा महिला समर्थक भिड़ीं Kanpur News

349 बूथों पर धीमी गति से शुरू हुआ मतदान पूरे दिन जोर नहीं पकड़ सका।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:39 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 07:42 PM (IST)
Govind Nagar By Poll : गोविंद नगर में 33.13 प्रतिशत वोटिंग, कांग्रेस और भाजपा महिला समर्थक भिड़ीं Kanpur News
Govind Nagar By Poll : गोविंद नगर में 33.13 प्रतिशत वोटिंग, कांग्रेस और भाजपा महिला समर्थक भिड़ीं Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की उदासीनता ने प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सोमवार की सुबह सात बजे से 349 बूथों पर धीमी गति से शुरू हुआ मतदान पूरे दिन जोर नहीं पकड़ सका। देर शाम छह बजे तक 33.13 प्रतिशत वोटिंग हुई, यहां पर 111467 मतदाताओं ने नौ प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय ईवीएम में कैद कर दिया। मतदान का प्रतिशत कम होने से उम्मीदवारों के रणनीतिकारों की गणित बिगड़ गई है, अब जीत-हार को लेकर समर्थक भी ऊहापोह में आ गए हैं। इतना ही नहीं इसके चलते बर्रा-4 के एक बूथ पर कांग्रेस और भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

सुस्त रही मतदान की रफ्तार

सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान की रफ्तार बेहद सुस्त रही। सुबह नौ बजे तक सात फीसद, सुबह 11 बजे तक 14 फीसद वोटिंग और एक बजे तक बीस और दोपहर तीन बजे तक सिर्फ 24 प्रतिशत ही वोटिंग हो सकी थी। शाम 5 बजे तक 31.10 फीसद मतदान ही हो सका है। कई मतदान केंद्रों के बूथों पर दोपहर में सन्नाटा ही पसरा रहा, कहीं बूथ पर लाइन नहीं देखी गई। कुछ बूथों पर मतदाता पहुंचे और उत्साह से मताधिकार का प्रयोग किया। 

बूथ पर कांग्रेस और भाजपा महिला समर्थक भिड़ीं

बर्रा-4 के बूथ के बाहर कांग्रेस के बस्ते पर एनएसयूआई की कार्यकर्ता बिट्टू और सोनिया बैठी थीं। इस बीच भाजपा महिला कार्यकर्ता बूथ के अंदर जा रही थीं। इसपर कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने रोका तो उनमें बहस शुरू हो गई। दोनों पार्टी की कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होते देखकर भीड़ लग गई। जानकारी होते ही भाजपा के पुरुष कार्यकर्ताओं भी आ गए। कांग्रेस समर्थक महिलाओं का आरोप है कि भाजपा पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी उनसे हाथापाई की।

बूथ पर तनावपूर्ण माहौल बनने पर गोविंद नगर सीओ चक्रेश मिश्रा पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस जेल भेजने की बात कहकर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। मामले की जानकारी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर भी बूथ पर पहुंच गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जानकारी के बाद निर्वाचन अफसरों से भी बातचीत की। कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का बर्रा में बूथ पर महिला कार्यकर्ता थे और परिवार के लोग थे। भाजपाई ने देखा जनता का रुझान कांग्रेस और करिश्मा ठाकुर की तरफ है तो बौखला गए। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों ने कांग्रेसी महिलाओं से मारपीट की, उन्हें नोचा और बाल पकड़कर घसीटा और अभद्रता की। सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया और पुलिस ने भी शिकायत पर कोई मदद नहीं की। डीएम से भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब मैं खुद मौके पर पहुंची तो डीएम साहब आए। मैने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

इन बूथों पर आई दिक्कत

3.59 लाख मतदाताओं को नौ उम्मीदवार मैदान में किस्मत का फैसला करना है। सुबह कुछ बूथों पर ईवीएम में समस्या के चलते तकनीकी टीम को भेजा गया। कानपुर पब्लिक इंटर कालेज में परिवार के साथ भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मैथानी ने मतदान किया। सुबह बूथ नंबर 205 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर में ईवीएम में समस्या आई। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर में ईवीएम और वीवीपैट की कनेक्टिविटी नहीं होने पर वीवीपैट बदला गया।

कानपुर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 22-23 में ईवीएम की लाइन गड़बड़ होने पर करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। पनकी के विद्युत परिषद इंटरमीडिएट कॉलेज, सीवी रमन इंटर कॉलेज, सिटी मॉडल स्कूल, हरमिलाप मिशन स्कूल में दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर न होने से समस्या हुई। इस बारे में निर्वाचन कंट्रोल रूम में शिकायतें मिलती रहीं। इसपर निर्वाचन अधिकारियों के निर्देश पर व्हील चेयर भिजवाई गईं। 

छह बूथों पर बदले गए वीवीपैट : बूथ संख्या 205 महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल विजयनगर, 338 विशंभर नाथ बालिका विद्यालय बर्रा सात, 233 कानपुर उत्पादकता परिषद, दादा नगर, 247 प्रकाश विद्या मंदिर दबौली, 253 प्रकाश विद्या मंदिर दबौली, 263 विशम्भर नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनलाल नगर, 174 नगर महाविद्यालय प्राविधिक स्कूल शास्त्री नगर में वीवीपैट बदला गया। 

पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा पूरी तरह से मुस्तैद है। चौराहों और मतदान केंद्रों पर फोर्स मौजूद है। प्रेक्षक चंद्रकांत डांगे और जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत भी मतदान केंद्रों को दौरा कर रहे। कंट्रोल रूम में कर्मचारी मतदाताओं की शिकायतों का समाधान करने के लिए तैनात हैं। यहां 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए और दो जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए। इसके साथ ही क्षेत्र में 35 माइक्रोआब्जर्वर भी लगाए गए हैं। 115 संवेदनशील बूथों पर भारी फोर्स तैनात किया गया, वहीं 35 बूथों पर वेब कैमरे लगाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.