ऐसा क्या हुआ कि बरात उठने के चंद घंटे पहले दूल्हे ने जहर खाकर दी जान
युवक ने बारात उठने से चंद घंटे पहले जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों के साथ वधू पक्ष भी स्तब्ध है।
कानपुर (जेएऩएन)। नौबस्ता के मछरिया में युवक ने बारात उठने से चंद घंटे पहले जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों के साथ वधू पक्ष भी स्तब्ध है। बारात उठने से पहले ससुराल जाना और लौटकर जहर खाने के कारणों का जवाब कोई नहीं दे पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रावस्ती में पुलिस चौकी के पास सेक्स रैकेट, हिरासत में दो युवती व युवती
मछरिया सी ब्लाक निजी वैन चालक मोहम्मद आसिफ (27) के माता-पिता की मौत कई साल पहले हो गई थी। उसकी शादी विजय नगर मस्जिद के पास रहने वाली रिश्तेदार युवती से तय हुई और रविवार को बारात जानी थी। सुबह वह ससुराल गया था और करीब 10 बजे वहां से लौटा तो तनाव में था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, उल्टियां होने पर परिजन को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने उसे हैलट में भर्ती कराया।
आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर डाला तेजाब
जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत होते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। जहां सभी की जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो उसने यह कदम उठा लिया। आसिफ के बहनोई जाहिद ने बताया कि शादी की बात चार दिन पूर्व ही उन लोगों को पता चली थी। सुबह ऐसा क्या हो गया कि उसने यह कदम उठा लिया, इस विषय में कुछ नहीं कह सकते। लड़की वाले इस विषय पर चुप्पी साधे हैं। वहीं इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही
सामूहिक दुराचार के आरोपियों ने दुष्कर्म पीडि़ता को तेजाब से नहलाया