Move to Jagran APP

भाजपा की यात्रा में तिरंगामय हुआ शहर

जागरण संवाददाता, कानपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निक

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 01:30 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 01:30 AM (IST)
भाजपा की यात्रा में तिरंगामय हुआ शहर
भाजपा की यात्रा में तिरंगामय हुआ शहर

जागरण संवाददाता, कानपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। सैकड़ों दोपहिया वाहनों और पांच रथों के साथ उत्तर जिले की यात्रा नवीन मार्केट से घंटाघर चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पहुंची। देश भक्ति से प्रेरित नारे लगाते और तिरंगा फहराते कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को तिरंगामय कर दिया।

loksabha election banner

भाजपा उत्तर और भाजयुमो की यह यात्रा घंटाघर चौराहे पर सभा में परिवर्तित हो गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा, इस यात्रा के माध्यम से देश की आजादी में कुर्बान हुए शहीदों को याद किया गया। आज के युवाओं को भी देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्पित होना चाहिए। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, विधायक अभिजीत सांगा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे। सुनील बजाज, सत्येंद्रनाथ पांडेय, पूनम कपूर, दीपक सिंह, संतोष शुक्ला, मंजीत सिंह, कमल तिवारी, आकाश शुक्ला, डॉ. दिवाकर मिश्र, किरन तिवारी, ऋषि गुप्ता, रचित पाठक, अजय अग्निहोत्री आदि थे।

जोश में डूबे दक्षिण के भाजपाई

भाजपा दक्षिण के कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय का नारा लगाते सड़क पर उतरे। निराला नगर मैदान पर एकत्र हुए कार्यकर्ता जुलूस के रूप में गोविंद नगर, चावला मार्केट, परमपुरवा, बारादेवी, टाटमिल, जीटी रोड, हरजेंदर नगर होते लाल बंगला पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों ने अमर शहीद लेफ्टीनेंट कर्नल पंकज चौहान के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिरंगा यात्रा श्याम नगर से यशोदा नगर होते हुए नौबस्ता में समाप्त हुई। यहां सभा को जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता और एमएलसी अरुण पाठक ने संबोधित किया। पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, शिवराम सिंह, शिवशकर सैनी, प्रकाशवीर आर्य, अचल गुप्ता, अमित मल्होत्रा, संदीपन अवस्थी, चिंता सिंह चंदेल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.