उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 27 से
कानपुर : उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 27 फरवरी से शुरू करा दिया जाएगा। यह जानकारी डीआइओएस डॉ. विनय मोहन
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 07:36 PM (IST)
कानपुर : उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 27 फरवरी से शुरू करा दिया जाएगा। यह जानकारी डीआइओएस डॉ. विनय मोहन वन ने दी गई। उन्होंने बताया कि सभी प्रश्नपत्र आने के बाद उनका वितरण भी एक मार्च के बाद से किया जाएगा।
उधर, जीआइसी चुन्नीगंज में शनिवार को दिनभर बोर्ड परीक्षा संबंधी तैयारियां होती रहीं। शुक्रवार को प्रश्नपत्र रखवाकर कमरे सील कर दिए गए थे। इनकी सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। वहीं विभागीय कर्मियों के बीच बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक को लेकर चर्चा होती रही। अफसरों की ओर से जानकारी दी गई कि कुछ विषयों के प्रश्नपत्र आ गए हैं, कुछ का आना बाकी हैं। जैसे ही वह आ जाएंगे, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां रखवाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें