जयंती पर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन
कानपुर : स्वतंत्रता संग्राम के नायक डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा की 119वीं जयंती शुक्रवार दोपहर डॉ. राम
कानपुर : स्वतंत्रता संग्राम के नायक डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा की 119वीं जयंती शुक्रवार दोपहर डॉ. रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने शिक्षा और संस्कारों की अहमियत बताई। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। डॉ. रामेश्वर प्रसाद के पौत्र राजेश शर्मा ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव, विधायक सतीश निगम, सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने स्वतंत्रता सेनानी कल्याण परिषद के सचिव गोविंद त्रिवेदी और तात्या टोपे के पौत्र विनायक टोपे के साथ ही सेनानियों के उत्तराधिकारी नरेशचंद्र त्रिपाठी, केडी शर्मा, आशुतोष पाण्डेय, गोपाल सक्सेना, बेनी वर्मा, एसके सिन्हा, हरिराम का माल्यार्पण किया। वरिष्ठ अधिवक्ता भगवत प्रसाद, रामकृष्ण शर्मा, सईद नकवी, बीबी सिंह, सतीशचंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रमाकांत मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।