जिला कारागार में हुआ रुद्राभिषेक
जागरण संवाददाता, कानपुर : जिला कारागार में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व बंदियों ने धूमधाम से मना
जागरण संवाददाता, कानपुर : जिला कारागार में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व बंदियों ने धूमधाम से मनाया। जेल में भगवान शिव के मंत्रोच्चारण गुंजायमान होते रहे। 702 बंदी व्रत रहे।
जेल अधिकारियों ने बंदियों के आग्रह पर भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया। बंदी महामृत्युंजय मंत्र का जप करते रहे। इसके चलते जेल का माहौल भी धार्मिक हो गया। जिला कारागार में 639 पुरुष बंदी और 63 महिला बंदियों ने व्रत किया। जेल अधिकारियों ने बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की। भगवान शिव के रुद्राभिषेक समापन के बाद गीत संगीत का कार्यक्रम भी बंदियों ने आयोजित किया था जिसका सभी ने आनंद उठाया। जेल अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि सभी बंदियों को प्रसाद का वितरण किया गया। जेलर एसपी त्रिपाठी, आरपी चौधरी, डिप्टी जेलर रणंजय सिंह, राजेश कुमार राय, जितेंद्र कुमार कश्यप व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।