जीआइसी में पहुंचे प्रश्नपत्र, कमरा सील
कानपुर : जीआइसी चुन्नीगंज में यूपी बोर्ड से गुरुवार देर रात से ही प्रश्नपत्र पहुंचने लगे। शुक्रवार स
कानपुर : जीआइसी चुन्नीगंज में यूपी बोर्ड से गुरुवार देर रात से ही प्रश्नपत्र पहुंचने लगे। शुक्रवार सुबह एसोसिएट डीआइओएस संगीता सिंह की देखरेख में प्रश्नपत्रों को रखवाया गया। जिस कमरे में प्रश्नपत्र रखे गए हैं उसे सील कर दिया गया है। एसोसिएट डीआइओएस संगीता सिंह का कहना है कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कई चरणों में बोर्ड से प्रश्नपत्र आते रहे।
बाहरी व्यक्तियों पर लगेगी रोक: जीआइसी में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर संकलन केंद्र बनना है। ऐसे में यहां प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं आदि रखी जाएंगी। इसे देखते हुए डीआइओएस डॉ. विनय मोहन वन ने बताया कि यहां अब बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। जो बोर्ड परीक्षाओं के संचालित होने तक जारी रहेगी। इसके अलावा जीआइसी में जल्द ही कंट्रोल रूम का निर्धारण किया जाएगा। इसकी पुष्टि विभागीय अफसरों की ओर से की गई है।