Move to Jagran APP

संपत्ति विवाद में युवक ने फांसी लगा दी जान

कानपुर : बिठूर के हृदयपुर में संपत्ति विवाद के चलते नशेबाज ने परिजनों से झगड़कर फांसी लगा ली। हृदयप

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 06:51 PM (IST)
संपत्ति विवाद में युवक ने फांसी लगा दी जान
संपत्ति विवाद में युवक ने फांसी लगा दी जान

कानपुर : बिठूर के हृदयपुर में संपत्ति विवाद के चलते नशेबाज ने परिजनों से झगड़कर फांसी लगा ली।

loksabha election banner

हृदयपुर गांव में रहने वाला सिनोद (26) प्लंब¨रग का कारीगर था। बड़े भाई विनोद ने बताया कि सिनोद नशे का लती था और जुआ खेलता था। संपत्ति के बंटवारे के लिए आएदिन पिता रामसिंह से झगड़ता था। भाई का आरोप है कि शुक्रवार सुबह उसने झगड़ा किया और उल्टा थाने जाकर उसके खिलाफ तहरीर दे आया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलवाया जब वह लौटकर घर आए तो बरामदे में रस्सी के सहारे उसका शव फंदे पर लटकता मिला। बिठूर एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि संपत्ति विवाद में आत्महत्या की बात सामने आयी है जांच की जा रही है।

मां के डांटने पर जहर खाया, मौत

बजरिया निवासी रिटायर्ड नगर निगम कर्मी के बेटे अमित कुमार (24) ने गुरुवार देर रात मां के डांटने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एलएलआर अस्पताल हैलट लाए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.