'देश को ¨हदू राष्ट्र बनाना चाहते थे गुरुजी'
जागरण संवाददाता, कानपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'ग
जागरण संवाददाता, कानपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की जयंती गुरुवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में मनाई गई। मुख्य अतिथि संघ के कानपुर विभाग प्रचारक संजय जी ने मुख्य उद्बोधन किया।
विभाग प्रचारक ने कहा कि गुरुजी का ध्येय भारत को ¨हदू राष्ट्र बनाने का था। वह इसी के लिए समर्पित रहे। छात्रों को समझाया कि स्मरण उन्हीं महापुरुषों का किया जाता है, जिनका जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित रहता है। कई उदाहरणों सहित कहा कि लक्ष्य पर निशाना अर्जुन की तरह होना चाहिए और बिना बहाने के जिम्मेदारी पूर्ण करना भगवान हनुमान से सीखना चाहिए। मुख्य वक्ता ने पंक्ति सुनाई कि 'हम नहीं हमसे राष्ट्र बड़ा होता है, हम मिटेंगे तभी राष्ट्र खड़ा होता है।' अतिथि परिचय प्रधानाचार्य डॉ. अंगद सिंह ने कराया। संचालन सुरभि पांडेय व कृष्णा बाजपेई ने किया। धन्यवाद छात्र संसद के प्रधानमंत्री आनंद मिश्र ने दिया। निष्ठा मिश्रा, वेदिका यादव, विशाल चतुर्वेदी, अनन्या, निष्ठा पांडेय, प्रज्ञा गुप्ता, आदित्य कुशवाहा, आर्यन त्रिपाठी, सात्विक त्रिपाठी ने भी विचार रखे। इस मौके पर एसडी श्रीवास्तव, आरके सिंह, डॉ. दिवाकर मिश्र, बालेंद्र सिंह, विनोद दीक्षित, ज्ञानेंद्र दुबे, अजय अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।