Move to Jagran APP

नौबस्ता में छात्रा और पनकी में महिला की चोटी कटी

कानपुर दक्षिण : शहर में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 03:01 AM (IST)
नौबस्ता में छात्रा और पनकी में महिला की चोटी कटी
नौबस्ता में छात्रा और पनकी में महिला की चोटी कटी

कानपुर दक्षिण : शहर में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को नौबस्ता में इंटर की छात्रा व पनकी में महिला की चोटी कट गई।

loksabha election banner

दयालपुरम नई बस्ती नौबस्ता निवासी प्राइवेट कर्मी संतलाल सोनकर की बेटी शिवानी इंटर की छात्रा है। शिवानी की बहन दीपिका के साथ कमरे में सोते वक्त चोटी कट गई। शुक्रवार सुबह बहन ने उसे चोटी कटने की बात बताई। इसके बाद से शिवानी बेसुध हो गई। नौबस्ता एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ की गई है। आशका है कि किसी ने शरारत की है।

उधर, पनकी के स्वराज नगर निवासी भैरम सिंह की पत्‍‌नी ममता शुक्रवार सुबह कपड़े धोकर बालकनी में फैला रही थीं। उसी समय किसी ने पीछे से उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, ममता कुछ समझ पातीं उनकी चोटी कट चुकी थी। यह देखकर वह दहशत के चलते बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने घर में रह रहे किरायेदार व पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन चोटी काटने वाले का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ मान रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.