Move to Jagran APP

भाजपा के विकास दीप को कांग्रेस की चुनौती

जागरण संवाददाता, कानपुर : निकाय चुनाव करीब आते ही राजनीतिक दलों के दांव-पेंच तेज हो गए ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 01:26 AM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 01:26 AM (IST)
भाजपा के विकास दीप को कांग्रेस की चुनौती
भाजपा के विकास दीप को कांग्रेस की चुनौती

जागरण संवाददाता, कानपुर : निकाय चुनाव करीब आते ही राजनीतिक दलों के दांव-पेंच तेज हो गए हैं। भाजपा हर वार्ड में विकास का दीपक दिखाकर नगर में भाजपा लाने की आवाज बुलंद कर रही है तो इसकी काट में कांग्रेस सड़कों पर उतर रही है। स्थानीय समस्याओं को मुद्दा बनाकर कांग्रेस 16 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन करने जा रही है।

loksabha election banner

यह विकास बनाम समस्या की सियासी जंग का एपिसोड है। हाईकमान से तय हुए कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड के घर-घर दस्तक दे रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत वह जनता को केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं के पत्रक बांट रहे हैं। साथ ही नारा दे रहे हैं- आओ विकास का दीप जलाएं, अपने नगर में भाजपा लाएं। वहीं, कांग्रेस विकास के इस दावे को झुठलाने के लिए ताल ठोंक रही है। महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि टूटी सड़कों, गंदगी, दूषित पेयजल, मार्ग प्रकाश, आवारा पशुओं की समस्या कई बार उठाई जा चुकी है। मगर, भाजपा शासन में कोई सुनवाई नहीं है। जनता के हक की आवाज उठाते हुए ही 16 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे लेनिन पार्क पीरोड से जुलूस शुरू किया जाएगा। विभिन्न रास्तों से होते हुए फिर नगर निगम में प्रदर्शन किया जाएगा।

----

दक्षिण के वार्डो में चला भाजपा का अभियान

शनिवार को कानपुर दक्षिण के किदवई नगर, बर्रा, हरजेंदर नगर, निराला नगर, श्यामनगर, यशोदानगर, बाबूपुरवा मंडल के प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के पत्रक बांटे गए। दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि 46 वार्डो में यह कार्यक्रम चला। इसमें जिला पदाधिकारी अचल गुप्ता, शिवशंकर सैनी, शिवराम सिंह, अमित मल्होत्रा, सरन तिवारी आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.