Move to Jagran APP

आज रात नौ बजे होगा होलिका दहन, जानिए क्यों देते अन्न की आहुति

होलिका की परिक्रमा करने से पद प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

By Edited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 01:55 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 03:49 PM (IST)
आज रात नौ बजे होगा होलिका दहन, जानिए क्यों देते अन्न की आहुति
आज रात नौ बजे होगा होलिका दहन, जानिए क्यों देते अन्न की आहुति
कानपुर, जेएनएन। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर बुधवार रात नौ बजे के बाद होलिका दहन होगा। होलिका की परिक्रमा करने और अन्न की आहुति देने से पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, साथ ही दरिद्रता दूर होगी। होलिका जलते ही फाग गीत गूंज उठेंगे और होरियारों की टोली मस्ती में डूब जाएगी।
भद्रा समाप्त होते ही होगा दहन
भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश के मुताबिक रात 8.59 बजे तक भद्रा है। भद्रा समाप्त होते ही होलिका का दहन होगा। प्रशासन के मुताबिक 3416 स्थानों पर होलिका सजाई गई है। गोल चौराहे के समीप जीटी रोड किनारे रखे पुतलों की बिक्री खूब हुई। पांच सौ से अधिक पुतले शहर में जलाए जाएंगे।

इसलिए देते अन्न की आहुति
अन्न उत्पादन होने के बाद फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर देवताओं को प्रसन्न करने के लिए जौ, चना आदि अन्न अग्नि को समर्पित किया जाता था। चूंकि वैदिक काल में मूर्तियां नहीं थीं तो पूजा के लिए अग्नि को ही बड़ा माध्यम माना जाता था। इसी वजह से होली में अन्न का समर्पण किया जाता है। आज के दिन अग्नि में नए अन्न की आहुति अवश्य देनी चाहिए।

गूंजने लगेंगे होली के गीत
होलिका दहन के साथ ही विभिन्न जगहों पर ढोलक की थाप पर होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा.., होली आई रे कन्हाई रंग बरसे.. व अन्य गानों पर लोग झूमेंगे। विश्व कप से जुड़ी झांकी लाटूश रोड में पिछले 42 वर्षो से सजाई जा रही है। यहां शहर के कोने-कोने से लोग झांकी देखने आते हैं। झांकी में इस बार क्रिकेट विश्व कप बनाया जाएगा, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों की फोटो आकर्षण का केंद्र होगी। झांकी सजाने का कार्य मो. अली शयानी व सुरेंद्र सनेजा की टीम करती है। सुरेंद्र का कहना है कि ये झांकी सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतीक होती है।
बच्चों की सुख समृद्धि को रखेंगी व्रत
मारवाड़ी समाज की महिलाएं बुधवार को व्रत रखेंगी और होलिका का पूजन कर बच्चों की सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी। मारवाड़ी समाज में होलिका दहन से पहले महिलाएं होलिका का पूजन करती हैं और फिर पुरुष होलिका जलाते हैं।
इन नंबरों पर दें घटना की सूचना
जिलाधिकारी : 9454417554
एसएसपी      : 9454400285
एडीएम सिटी : 9454416400
एसपी पूवी     : 9454401076
एसपी क्राइम  : 9454401073
कंट्रोल रूम    : 100
अग्निशमन      : 101
एंबुलेंस          : 108
सफाई व पानी को इन्हें करें फोन
नगर निगम   : 0512-2526004,05
जलकल        : 0512-2549018

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.