जूही में चेन लूटने का प्रयास कर रहा लुटेरा पुलिस की गोली से घायल
25 हजार के इनामी से तड़के हुई मुठभेड़, साथी भाग निकला, लुटेरे की गोली से एक सिपाही भी जख्मी।
By AbhishekEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 01:05 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 04:29 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। शहर में लगातार घटनाएं होने के बाद जागी पुलिस अब अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। गुरुवार व शुक्रवार को हुईं तीन मुठभेड़ के बाद शनिवार तड़के जूही में महिला की चेन लूटने का प्रयास कर रहे 25 हजार के इनामी लुटेरे शाबेज की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से उसके दाएं पैर में लगी जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। वहीं हाथ मे गोली लगने से सिपाही सुधीर कुमार भी घायल हो गया।
किदवई नगर साइट नम्बर एक चौराहे पर शनिवार सुबह पांच बजे बाइक से ईदगाह कालोनी कर्नलगंज का लुटेरा शाबेज और उसके साथी ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटने का प्रयास किया। असफल होने और जूही पुलिस के आ जाने पर दोनों जूही यार्ड की तरफ भागे पर बाइक फिसलने से दोनों वहीं गिर पड़े। शाबेज ने तमंचे से पुलिस पर दो राउंड फायर किया, जिससे सिपाही सुधीर घायल हो गया। वहीं जवाबी फायरिंग में लुटेरे शाबेज के दाहिने पैर में गोली लगी। हालांकि इसी बीच उसका साथी भाग निकला। उसे एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर जूही कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि किदवई नगर व चकेरी में इस पर लूट के मुकदमे है। मौके पर तमंचा व दो खोखे मिले हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें