Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन

कानपुर के पीएसआइटी में आयोजित की जा रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 12 Oct 2017 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 01:33 PM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन

कानपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने बैठक के आयोजन स्थल पीएसआइटी, भौंती में दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा के कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। 

loksabha election banner

कानपुर में भाजपा राज्य कार्य समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं। इस बैठक के शुरु होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा के कार्यों से संबंधित यह प्रदर्शनी कार्य समिति स्थल भौंती ही में लगाई गई है।

कानपुर के पीएसआइटी में आयोजित का जा रही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय तथा महामंत्री सुनील बंसल भी हैं।

इस कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय कर रहे हैं। महेंद्रनाथ पाण्डेय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें आज राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी हैं। 

यह भी पढ़ें: आज आरुषि-हेमराज हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी कैबिनेट के साथ मौजूद हैं। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियोंसहित करीब 470 कार्यसमिति सदस्य भाजपा की आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे। आज उद्घाटन समारोह को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव का जो खाका तैयार हुआ है, उस पर कार्यसमिति सदस्यों की सहमति ली जानी है। इसके अलावा इसमें मंथन के बाद निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय होनी है।

वंदेमातरम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यसमिति में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्तावों पर चर्चा शुरू की। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किए गए एजेंडे को सदस्यों के सामने सिलसिलेवार रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के छह महीने के कार्यों की रिपोर्ट पेश की। बताया कि संगठन ने कैसे लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिश की है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के 56 लाख लोगों तक पार्टी ने पहुंच बनाई। 

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: लखनऊ मेट्रो में जल्द होंगी 450 भर्तियां, खाका तैयार

नगर निकाय चुनाव प्रदेश कार्यसमिति के मुख्य एजेंडे में रहा। उन्होंने पास किए गए राजनीतिक प्रस्ताव को समिति के सामने रखा। पेश किए गए प्रारूप पर ही प्रदेश कार्यसमिति अलग-अलग सत्रों में शाम पांच बजे तक चर्चा करेगी। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद कार्यसमिति प्रदेश अध्यक्ष के रखे प्रस्तावों की पुष्टि करेगी। दोपहर बाद राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

छह घंटा 40 मिनट शहर में रहेंगे सीएम

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर शहर में छह घंटा 40 मिनट शहर में रहेंगे। शाम पांच बजे तक भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रहेंगे। पांच बजकर पांच मिनट पर सीएम पीएसआईटी भौंती के हेलीपैड से उड़कर लखनऊ को रवाना हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.