Move to Jagran APP

हर वर्ग को जोड़ेंगे भाजपा के छह 'राजनीतिक पर्व'

जागरण संवाददाता, कानपुर : 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ चल रही भाजपा सरकार इसी ि

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Oct 2017 01:18 AM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 01:18 AM (IST)
हर वर्ग को जोड़ेंगे भाजपा के छह 'राजनीतिक पर्व'
हर वर्ग को जोड़ेंगे भाजपा के छह 'राजनीतिक पर्व'

जागरण संवाददाता, कानपुर : 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ चल रही भाजपा सरकार इसी सिद्धांत से हमेशा के लिए अपनी जमीन मजबूत करने की जुगत में है। वर्ष भर आयोजन तो पहले भी होते रहे, लेकिन खेलकूद दिवस को शामिल करते हुए पार्टी ने अपने छह राजनीतिक पर्वो का कैलेंडर यहां जारी कर दिया।

loksabha election banner

निकाय और सहकारिता चुनाव में जीत के साथ ही भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव की राह पर मजबूत कदम बढ़ाना चाहती है। इसके लिए जो रणनीति प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय हुई, उस पर गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति में भी मंथन के बाद फैसला होना है। इतना ही नहीं, यहां मंथन के बाद पार्टी ने वृहद स्तर पर ऐसी रूपरेखा तय की है, जो कि लंबे समय के लिए भाजपा को सभी वर्गो से जुड़ाव रखने में मददगार होगी। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों को छह कार्यक्रमों का कैलेंडर नोट कराया गया है, जिस पर उन्हें अमल कराना है। इसके तहत छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। यह आयोजन पहले भी होता रहा है। मगर, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम भी अब वृहद स्तर पर अनिवार्य कर दिया गया है। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम जगह-जगह होंगे तो 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा के जरिये हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास करेगी। स्पष्ट कहा गया है कि उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए हर कार्यकर्ता को किसी न किसी जरूरतमंद की सेवा जरूर करनी होगी चूंकि युवाओं पर भगवा दल की पूरी नजर है, इसलिए खेलकूद दिवस को राजनीतिक कैलेंडर में पहली बार स्थायी रूप से शामिल किया गया है। यह दिवस छह फरवरी को मनाया जाएगा।

---

आज जारी होगा निकाय चुनाव आरक्षण

प्रदेश की 16 नगर निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार गुरुवार को खत्म हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, शासन ने इसे तय कर लिया है। इसकी जानकारी संगठन के कुछ लोगों को बुधवार को आ गई। आरक्षण गुरुवार को जारी होना प्रस्तावित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.