Move to Jagran APP

औरैया जाते गिरफ्तार अखिलेश यादव एक लाख के मुचलके पर छूटे

उन्नाव में गिरफ्तारी के करीब तीन घंटे बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को एक लाख का मुचलके पर सशर्त रिहा कर दिया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 05:25 PM (IST)
औरैया जाते गिरफ्तार अखिलेश यादव एक लाख के मुचलके पर छूटे
औरैया जाते गिरफ्तार अखिलेश यादव एक लाख के मुचलके पर छूटे

उन्नाव (जेएनएन)। उन्नाव में गिरफ्तारी के करीब तीन घंटे बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को एक लाख का मुचलके पर रिहा कर दिया गया। हसनगंज एसडीएम ने लखनऊ लौटने की शर्त पर रिहाई का आदेश दिया। रिहाई के बाद अखिलेश ने कहा कि जिला पंचायत सीट हथियाने के लिए यूपी सरकार की यह सोची समझी साजिश थी। उल्लेखनीय है कि अखिलेश उन्नाव, कानपुर और कन्नौज पुलिस को चमका देकर औरैया जाने के प्रयास में थे।

loksabha election banner

देखें तस्वीरें : उन्नाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नजरबंद

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा और जाजमऊ में पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला एक्सप्रेस-वे की ओर हो लिया। इसकी जानकारी पर पुलिस फोर्स ने हसनगंज टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी। हालांकि काफिला पहुंचते ही उसमें शामिल सपा कार्यकर्ता पुलिस के बंदोबस्त तोड़ आगे बढ़ गए। चेतावनी के बाद सपाइयों पर असर नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर सपाइयों को खदेड़ा और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश और सपा नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस कुंवर वीरेंद्र सिंह कृषि विज्ञान केंद्र धौरा और हसनगंज गेस्ट हाउस में बने अस्थाई जेल में ले गई। 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना पर प्रदेश में कई जगह बवाल

कानपुर के जाजमऊ पुल पर भारी पुलिस बल तैनात था। अखिलेश यादव के एडवांस एस्कॉर्ट को पुल पर रोक लिया गया। अखिलेश यादव औरैया में कल हुए बवाल में पीटे गए पूर्व सांसद प्रदीप यादव से मिलने जा रहे थे। औरैया में किसी भी बवाल से बचने के लिए पुलिस की तैयारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जाजमऊ गंगा पुल पर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद लगा दी गयी थी। उनको कानपुर के जाजमऊ में हिरासत में लेने की तैयारी थी। 

हर जगह थी गिरफ्तारी की तैयारी 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के औरैया जाने की सूचना पर कन्नौज में बार्डर पर एसपी हरीश चंदर, एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ डटे थे। सदर कोतवाली, ठठिया समेत कई थानों की फोर्स मौजूद थी। कानपुर में भी गिरफ्तार करने की तैयारी थी। कानपुर के बिल्हौर से सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, विधायक अमिताभ बाजपेई, संजय लाठर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनको कानपुर पुलिस लाइन लाया गया।

यह भी पढ़ेंबब्बर खालसा का खूंखार आतंकी जसवंत काला उन्नाव से गिरफ्तार

क्या है मामला

औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान कल पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थको के बीच तीखी झड़प हो गई। भाजपा के विधायक की गाड़ी के मुख्यालय में घुसने को लेकर बवाल हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। ककोर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए  भाजपा से दीपू सिंह और समाजवादी पार्टी से सुधीर यादव उर्फ कल्लू सिंह का नामांकन होना था। दीपू सिंह का नामांकन जैसे ही सम्पन्न हुआ सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भाजपा वालों का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। आगजनी और पथराव के बीच पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.