विवाहिता को जलाने की कोशिश का आरोप
जागरण संवाददाता, कानपुर: रामादेवी की महिला ने ससुरालवालों पर जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jul 2017 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 09:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर: रामादेवी की महिला ने ससुरालवालों पर जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। डीआइजी से शिकायत होने के बाद चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
रामादेवी संजीवन नगर निवासी सुरेश ¨सह ने अपनी बेटी मोनी की शादी बउवन ¨सह से फरवरी 2011 में की थी। मोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि सास-ससुर मारपीट करते थे। तीन बार आरोपियों ने सिलेंडर खोलकर आग लगाने का प्रयास किया। 11 जुलाई को मोनी ने डीआइजी को शिकायत की, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें