बच्चों के विवाद में तीन महिलाएं घायल
बिल्हौर: थानाक्षेत्र में बच्चों को लेकर हुये विवाद में तीन महिलायें घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुल
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 07:13 PM (IST)
बिल्हौर: थानाक्षेत्र में बच्चों को लेकर हुये विवाद में तीन महिलायें घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को उपचार के लिए भेजा।
आराजी ईशेपुर निवासी रोशनी पत्नी अमृत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बच्चे देवर अमृतसिंह के बच्चों के साथ खेल रहे थे। इस बीच बच्चों का आपस में विवाद हो गया। इसको लेकर देवरानी सियादुलारी गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर पुत्री आरती के साथ डंडे से हमला कर दिया। दोनों ओर से डंडे चलने में तीनो महिलायें घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र पाण्डेय ने तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें