केस्को संविदाकर्मियों को पांच माह से वेतन के लाले
जागरण संवाददाता, कानपुर: केस्को के संविदा कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों
जागरण संवाददाता, कानपुर: केस्को के संविदा कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं।
केस्को में छह ठेकेदार संविदा कर्मचारियों का इंतजाम करते हैं। इनके अधीन करीब डेढ़ हजार कर्मचारी हैं। वर्तमान में केस्को ठेकेदारों को कर्मचारियों को पेमेंट करती है, जिसके बाद ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। संविदा कर्मचारी संगठन केस्को के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि गैंग में तैनात 531 और 152 कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इसके पीछे मुख्य वजह मुख्यालय से पैसा पास न होना बताया जा रहा है, लेकिन कुछ ठेकेदार जिन्हें पेमेंट मिल गया है, वह भी कर्मचारियों को भुगतान नहीं कर रहे हैं। लंबे समय से भुगतान न होने से कर्मचारियों में रोष है। नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर एक संविदा कर्मचारी ने बताया कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से संविदा कर्मियों का बुरा हाल है। कर्मचारियों से कमीशन के नाम पर मोटी वसूली की जाती है।