संचार क्रांति के सृजनकर्ता थे राजीव गांधी
जागरण संवाददाता, कानपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निर्व
जागरण संवाददाता, कानपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निर्वाण दिवस पर मोतीझील स्थित राजीव वाटिका में संगोष्ठी आयोजित की। पुष्पांजलि के बाद वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु की युवा शक्ति को मताधिकार दिलाया। इस तरह उन्होंने देश के निर्माण में युवाओं की भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया। महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युगपुरुष थे। वह प्रौद्योगिकी, तकनीक और संचार क्रांति के सृजनकर्ता भी थे। संगोष्ठी को पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक भूधरनारायन मिश्रा, पूर्व महापौर अनिल शर्मा, शंकरदत्त मिश्र, मदनमोहन शुक्ला, शिरीष पांडेय, आलोक मिश्रा, अतहर नईम, पवन गुप्ता, कृपेश त्रिपाठी, कमल जायसवाल, सुबोध बाजपेयी और नरेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।