'परशुराम के आदर्शो को जीवन में अपनाएं'
बिल्हौर: शुक्रवार परशुराम जयंती के अवसर पर क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने लोग
बिल्हौर: शुक्रवार परशुराम जयंती के अवसर पर क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने लोगों से भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलने की अपील की।
ककवन के गढ़ेवा गांव में शुक्रवार को परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम ने पृथ्वी अत्याचार, अनाचार का नाश करने के लिए आतताइयों का वध किया और उनके आतंक से मुक्ति दिलाई। हमें अपने जीवन में भगवान परशुराम के आदर्शो को अपनाना चाहिए। आने वाली पीढ़ी को संस्कारित बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को महापुरुषों के बारे में बताने की जरूरत है। कार्यक्रम के आयोजक ललित कुमार शुक्ला ने पूर्व सांसद को भगवान परशुराम का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर कौशल अवस्थी, वाचस्पति शास्त्री, अरविन्द त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, हरिओम तिवारी, राजू दुबे, दीपू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
कस्बे के गयाप्रसाद नगर में परशुराम जयंती के अवसर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कौशल दीक्षित, दिनेश पाण्डेय, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, अशोक अवस्थी, वासुदेव दीक्षित, विनोद मिश्रा, सुशील मौजूद रहे।