20 मिनट के लिए दादानगर क्रा¨सग बंद, जाम
जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : दादा नगर क्रा¨सग बंद होने के चलते भरी दोपहर जाम की स्थिति बन गई। पह
जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : दादा नगर क्रा¨सग बंद होने के चलते भरी दोपहर जाम की स्थिति बन गई। पहले निकलने के चक्कर में वाहन सवारों ने यातायात फंसा दिया। यूपी-100 की गाड़ी ने फंसे वाहनों को निकलवाया।
दादानगर क्रा¨सग से दोपहर करीब 3.15 बजे ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गुजरी थी। क्रा¨सग बंद होने के चलते यहां पहले ही दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी थीं। बरौनी के गुजरने के बाद क्रा¨सग नहीं खुली दो और ट्रेनों को गुजारा गया, जिससे भरी दोपहर करीब 20 मिनट तक क्रा¨सग बंद रही। इससे यातायात का दबाव अधिक हो गया। क्रा¨सग खुलने पर दोनों तरफ से वाहनों की भीड़ क्रा¨सग पार करने के लिए बढ़ी, लेकिन पहले निकलने की होड़ ने यातायात फंसा दिया। वहीं जाम में रोडवेज की दो सिटी बसें भी फंसी रहीं। चिलचिलाती धूप में वाहन सवार बेहाल रहे। वहीं कुछ वाहन सवारों ने जाम से बचने के लिए विपरीत दिशा में जाकर ओवरब्रिज से निकलना शुरू किया तो यहां भी दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक पुलिस और यूपी-100 ने सिपाहियों ने एक-एक तरफ से वाहनों को निकलवाया।