गो¨वद नगर में जाम से जूझे वाहन सवार
जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : गो¨वदपुरी पुल पर बड़े वाहनों पर रोक के बावजूद आ जाने से लोगों को जाम
जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : गो¨वदपुरी पुल पर बड़े वाहनों पर रोक के बावजूद आ जाने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। करीब आधे घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। सीओ ने व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाया।
रविवार दोपहर गो¨वदपुरी पुल पर फजलगंज की ओर से बस आ गई। पुल से चावला चौराहे की तरफ बस जाने से यातायात की चाल धीमी हो गई। इससे छोटे वाहन सवार विपरीत दिशा से होकर निकलने लगे। इस चक्कर में जाम लगने लगा। पुल से लेकर चावला चौराहे तक वाहनों
की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसकर वाहन सवार गर्मी में बिलबिला उठे। करीब आधे घंटे तक वाहन सवार जाम में फंसकर व्यवस्था को कोसते रहे। सीओ गो¨वद नगर ज्ञानेंद्र ¨सह चावला चौराहे पर पहुंचे और एक एक कर वाहनों को निकलवाना शुरू किया। जिसके बाद धीमी गति से वाहन सवार बढ़े। आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका और वाहन सवारों ने राहत की सांस ली।