मैकेनिक से मारपीट में कोच अटेंडेंट को जेल
कानपुर : सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार सुबह श्रमशक्ति के कोच अटेंडेंट ने मामूली बात पर मैकेनिक को पीटकर
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 01:00 AM (IST)
कानपुर : सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार सुबह श्रमशक्ति के कोच अटेंडेंट ने मामूली बात पर मैकेनिक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। जीआरपी ने बाद कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक प्लेटफार्म एक पर सुबह श्रमशक्ति एक्सप्रेस आई थी। उससे कोच अटेंडेंट साजन कुमार उतरा। उसकी किसी बात पर मैकेनिक दयाशंकर से कहासुनी हो गई। साजन का आरोप था कि दयाशंकर ने उसका एक कागज फाड़ दिया। इसके बाद साजन ने दयाशंकर को बुरी तरह पीट दिया। जीआरपी ने दयाशंकर की तहरीर पर साजन को गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें